फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो साल से अधूरा पड़ा हरदोई ब्रांच पुल... अब अगले माह से शुरू होने का दावा

Wed, 20 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बन रहा पुल दो साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। हाईवे पर वाहनों के अधिक दबाव से दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कार्यदायी संस्था का कहना है कि विभागीय जांच और बरसात के चलते बीच में कार्य कुछ धीमा हुआ है। सितंबर में पुल का निर्माण पूरा जाएगा।
विज्ञापन

ब्रिटिशकाल में बने हरदोई ब्रांच नहर के पांच पुल जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। इसमें से पूरनपुर क्षेत्र का असम हाईवे पुल भी बेहद खतरनाक स्थिति में था। शासन ने दो वर्ष पूर्व इसके निर्माण की मंजूरी दी और जुलाई 2023 में आगरा की गिरीराज जी संस्था को काम सौंपा गया। 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल का निर्माण और दोनों ओर 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग तैयार किया जाना है। मगर काम की सुस्त गति और तकनीकी अड़चनों की वजह से यह प्रोजेक्ट अब तक अधूरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण समय पर पूरा न होने से उन्हें जाम और दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है। लोग जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।


डगा और कलीनगर पुल के जर्जर होने से पूरनपुर हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव
क्षेत्र के दो प्रमुख मार्ग में शामिल डगा और कलीनगर पुल के बंद होने के बाद से अधिकांश वाहनों का दबाव पूरनपुर हाईवे पर बढ़ गया है। पीलीभीत-पूरनपुर-बस्ती हाईवे पर रोजाना छोटे-बड़े करीब 15 हजार वाहनों की आवाजाही रहती है। इसमें ट्रक और बसों की संख्या भी अच्छी खासी है। अभी जिस पुल से आवाजाही हो रही है। वह काफी संकरा है। पुल से एक बार में एक ओर के वाहनों को निकाला जाता है। बाद में दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को रास्ता दिया जाता है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं। रात में जाम की समस्या विकराल हो जाती है।
विज्ञापन



सितंबर में काम पूरा होने का दावा
कार्यदायी संस्था का दावा है कि पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। दोनों ओर संपर्क मार्ग का कार्य भी अंतिम चरण में है। कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में दावा किया गया है सितंबर में कार्य पूरा होने के बाद पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि पूर्व में विभाग की ओर से जांच की प्रक्रिया को लेकर काम की गति कुछ धीमी हुई है।




नए पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। बरसात में कुछ कार्य प्रभावित भी हुआ। जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। सितंबर तक पुल का कार्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। - तरुन कुमार बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें