रमनगरा में बसंती पूजा मेले के समापन के बाद बुधवार को मूर्ति विर्सजन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के बीच शारदा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
हर साल की भांति इस बार भी रमनगरा में बसंती पूजा मेले का आयोजन किया गया। मेले के समापन के बाद बुधवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई शारदा नदी के तट पर पहुंची। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष राजेश मजूमदार, धीरेंद्र, संजयदास, आनंद सरकार, छोटू सरकार, मोहनलाल पाल, भोलानाथ सरकार, कमल विश्वास आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।