ग्राम जिओरहा कल्याणपुर के बालाजी मंदिर में आयोजित सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु । स्रोत - ग्र
बरखेड़ा। जिओरहा कल्याणपुर के बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ भी हुआ।
मंदिर के महंत प्रेमपाल के अनुसार पाठ के विश्राम पर भजन संध्या हुई। बाद में हुए भंडारे में बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि बालाजी मंदिर का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। मान्यता है कि लगातार सात मंगलवार तक मंदिर आने और पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। संवाद