पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के लखनऊ में हुए प्रांतीय चुनाव में शनिवार को एकल नामांकन होने पर चुनाव अधिकारी ने नगर निवासी हंसराज गुलाटी को प्रांतीय उपाध्यक्ष और नवीन अग्रवाल को प्रांतीय मंत्री निर्विरोध घोषित कर दिया।
शनिवार को प्रांतीय चुनाव के लिए लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। प्रांतीय उपाध्यक्ष के लिए हंसराज गुलाटी और प्रांतीय मंत्री के लिए नवीन अग्रवाल का एकल नामांकन होने पर रविवार को दोनों पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। चुनाव में 24 प्रांतीय मंत्री और 18 प्रांतीय उपाध्यक्ष बने। गुलाटी इससे पहले पांच बार प्रांतीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। संवाद