फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, दिन में कटौती ने छकाया

Fri, 18 Jul 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बदहाल बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। बुधवार की रात आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत के बाद बिजली लाइन के फाल्टों को सही किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को दिन में कटौती का खेल जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब आठ बजे 33 केवीए रामलीला फीडर पर इंसुलेटर पंचर होने से वहां के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। खकरा फीडर में ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। लाल मार्ग स्थित साहूकारा वाली सड़क पर तकनीकी खराबी के चलते करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। पूरनपुर मार्ग स्थित पंप के नजदीक 33 केवीए जंपर फटने से यहां की आपूर्ति बाधित रही। अग्रवाल सभा, नई बस्ती, रामवाटिका, बल्लभ नगर की ओर शाम छह बजे से रात दस बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बुधवार की रात उपभोक्ताओं को घंटों बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं बृहस्पतिवार को भी शहर में कटौती का खेल जारी रहा। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ, गोदवरी स्टेट, गांधी स्टेडियम मार्ग, राजीव कॉलोनी, मौर्य मार्केट सहित अन्य इलाकों में कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि रामलीला फीडर पर रात में दिक्कत रही थी। जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें