फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान

विज्ञापन
खंभे पर बिजली सही करता कर्मी । स्रोत - विघुत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक बाधित रही।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना फीडर पर रविवार की दोपहर एक बजे से मरम्मत का काम शुरू कराया गया था, जिसके चलते आपूर्ति को बंद करना पड़ा। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कहा था कि एक दो घंटे में कार्य पूरा हो जाएगा और आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी, लेकिन छह घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू न होने से उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत करने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, सुनगढ़ी, एकता नगर, आयुर्वेदिक कॉलेज, निरंजकुंज, सुरभि कॉलोनी, ऑफीसर कॉलोनी, बल्लभनगर, डालचंद्र आदि मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें