फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभियान की आधी-अधूरी तैयारी... कागजों में सफाई

Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो गई, लेकिन विभाग की तैयारियां आधी-अधूरी ही हैं। विभागीय समन्वय भी सिर्फ कागजों पर ही नजर आ रहा है। अभियान के पहले दिन शहर और कस्बों में जागरूकता रैली तो निकली, लेकिन शहर और नौगवां पकड़िया में कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से शहर और गांव-गांव अभियान चलाने का दावा कर रहा है। मगर अभियान के पहले ही दिन विभागीय तैयारियां कागजों पर दिखीं। नगर पालिका और नगर पंचायत का सहयोग भी नजर नहीं आया।
शहर के स्टेशन मार्ग, गौहनिया, एकता नगर, डालचंद व नखासे मोहल्ले में कई जगह गंदगी नजर आई। वहीं, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की कांशीराम कॉलोनी में लंबे समय से पानी का जमाव होने से मच्छर बढ़ गए हैं। यहां फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव लंबे समय से नहीं हुआ। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें