माता को भेंट चढ़ाने आ रहे भक्तों की 18 फिट लंबी झंडी 132 केवीए की बिजली
लाइन के तार से छू गई। इससे झंडी लेकर चल रहे गांव नवदिया दहला निवासी 30
वर्षीय रामऔतार की मौके पर जलकर मौत हो गई। इस घटना में बालक समेत पांच
श्रद्धालु झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे
श्रद्धालुओं का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।
हादसा शनिवार को दोपहर
करीब 12.30 बजे हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नवदिया दहला से सैकड़ों
लोग मां की झंडी यात्रा लेकर शहर के यशवंतरी देवी मंदिर आ रहे थे। गांव से
करीब दो किलोमीटर आगे 132 केवीए की लाइन के तार क्रास करने के लिए 18 फिट
लंबी झंड़ी झुका रहे थे कि इसी बीच झंडी लाइन से छू गई। इससे झंडी पकड़े
गांव का 30 वर्षीय रामऔतार करंट से जल उठा व कुछ ही देर में उसकी मौत हो
गई।
जबकि मृतक का तीसरे नंबर का भाई 25 वर्षीय शिवस्वरूप, 24 वर्षीय
सुरेश पाल, 28 वर्षीय विनोद कुमार, 25 वर्षीय मुकेश कुमार और जगन्नाथ का 10
वर्षीय पुत्र लाखन झुलस गया।
000
मृतक का परिवार बेहद गरीब बताया
गया है। यदि उसके नाम जमीन होगी तो उसके घर वालों को कृषक दुर्घटना बीमा
दिलवाया जाएगा। बिजली विभाग से भी मुआवजा देने को कहा गया है। इसके लिए
परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच कराई जाएगी।
- सुरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर