फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन के करंट से श्रद्धालु जिंदा जला

Sat, 28 Mar 2015 11:18 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता को भेंट चढ़ाने आ रहे भक्तों की 18 फिट लंबी झंडी 132 केवीए की बिजली लाइन के तार से छू गई। इससे झंडी लेकर चल रहे गांव नवदिया दहला निवासी 30 वर्षीय रामऔतार की मौके पर जलकर मौत हो गई। इस घटना में बालक समेत पांच श्रद्धालु झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे श्रद्धालुओं का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नवदिया दहला से सैकड़ों लोग मां की झंडी यात्रा लेकर शहर के यशवंतरी देवी मंदिर आ रहे थे। गांव से करीब दो किलोमीटर आगे 132 केवीए की लाइन के तार क्रास करने के लिए 18 फिट लंबी झंड़ी झुका रहे थे कि इसी बीच झंडी लाइन से छू गई। इससे झंडी पकड़े गांव का 30 वर्षीय रामऔतार करंट से जल उठा व कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
जबकि मृतक का तीसरे नंबर का भाई 25 वर्षीय शिवस्वरूप, 24 वर्षीय सुरेश पाल, 28 वर्षीय विनोद कुमार, 25 वर्षीय मुकेश कुमार और जगन्नाथ का 10 वर्षीय पुत्र लाखन झुलस गया।
विज्ञापन

000
मृतक का परिवार बेहद गरीब बताया गया है। यदि उसके नाम जमीन होगी तो उसके घर वालों को कृषक दुर्घटना बीमा दिलवाया जाएगा। बिजली विभाग से भी मुआवजा देने को कहा गया है। इसके लिए परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें