भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के
लिए 27 अप्रैल को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वह
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने ओला और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सही
ढंग से सर्वे नहीं किया है। सर्वे करने के एवज में लेखपालों ने किसानों से
सुविधा शुल्क वसूला है। राजस्व विभाग ने अभी तक सभी पीड़ितों को उचित
मुआवजा भी नहीं दिया है। बैठक में भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला
संयोजक गोपाल गंगवार, महीपाल आर्य, भूपराम गंगवार, सतनाम सिंह, डॉ. रामसेवक
शर्मा, रवि प्रजापति, शिवेंद्र दीक्षित, देवेंद्र सिंह, बाबूराम, मंजीत
सिंह, कीर्तिराम, रामकिशोर, लाल बहादुर, हरीश चंद्र, दीनदयाल वर्मा, प्यारे
लाल, विवेक वर्मा, राजवीर वर्मा, राकेश उपाध्याय और बृजेश तिवारी ने विचार
रखे। तय किया गया कि 26 अप्रैल तक राजस्व विभाग ने सभी पीड़ित किसानों को
मानक के अनुरूप मुआवजा नहीं दिया, तो 27 अप्रैल को कार्यकर्ता तहसील परिसर
में धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भूपराम गंगवार ने और संचालन
महीपाल आर्य ने किया। बैठक समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय
जाकर तहसीलदार नन्हे लाल को इस बावत ज्ञापन दिया।