फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर समिति का अटका 5.69 करोड़

Sat, 18 Apr 2015 11:43 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति की कमीशन धनराशि 5.69 करोड़ रुपये क्षेत्र की विभिन्न चीनी मिलों पर अटका हुआ है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर पर 1.19 करोड़ रुपए, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा पर दो करोड़ रुपए, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर पर 1.39 करोड़ रुपए, डालमिया शुगर मिल निगोही पर 60.61 लाख रुपए, द्वारिकेश शुगर मिल पर 30.67 लाख रुपए और ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत पर 19.87 लाख रुपए कमीशन का बकाया है। इस तरह क्षेत्र की सभी चीनी मिलों पर समिति का 5.69 करोड़ रुपए कमीशन का बाकी है। सचिव ने बताया कि इतनी बड़ी रकम चीनी मिलों पर फंसी होने के कारण समिति की आर्थिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी मिलों के प्रबंधकों को पत्र भेजकर अवशेष कमीशन धनराशि का भुगतान तत्काल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें