फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश के साथ बरसे ओले, मंडियों में भीगा धान, किसान परेशान

विज्ञापन
शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एकाएक आए बादल से दिन में अंधेरा छा गया। झमाझम बारिश के साथ ही कई जगह ओले भी पड़े। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में करीब छह मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश व तेज हवा चलने से ठंडक भी बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मौसम सामान्य दिनों की तरह ही था। करीब 11 बजे से बादल छाने शुरू हो गए। धूल भरी आंधी के साथ ही अचानक अंधेरा छा गया। फिर एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शहर के अलावा बरखेड़ा, बिलसंडा, बीसलपुर, पूरनपुर, गजरौला आदि स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।
बरखेड़ा क्षेत्र में ओले इतने बड़े थे कि एक कार का शीशा तक टूट गया। ओलों से चीनी मिल की टिन शेड भी टूट गई और ओले नीचे गिरने लगे। अचानक बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड का एहसान होने पर लोगाें को पंखे तक बंद करने पड़ गए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार- सोमवार को जिले में करीब छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन




ओलावृष्टि से गिरी धान की फसल
बरखेड़ा। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेत में पकी खड़ी धान की फसल गिर गई। कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई। बारिश व तेज हवा के साथ ही जमकर ओले गिरने से देहात में कई जगह धान की फसल बिछ गई। कुछ जगह खेतों में पानी भी भर गया। धान की फसल पकी खड़ी थी। किसान तीन-चार दिन में फसल काटने ही वाले थे।





मंडी में आढ़त के पास लगे धान के ढेर के नीचे भरा पानी
पीलीभीत। मंडी समिति में धान को बारिश से बचाने के कोई इंतजाम नहीं हैं। सोमवार को जब अचानक तेज बारिश शुरू हुई तो किसान त्रिपाल लेकर धान ढकने को दौड़े। जब तक किसान धान को ढक पाते उसकी ऊपरी परत भीग गई। ढकने के बाद भी मंडी पर पड़ा धान कई जगह पानी भरने से भीग गया। यहां बता दें कि मंडी समिति में पानी निकासी को लेकर पुख्ता व्यवस्था नहीं है। सफाई के अभाव में नालियां चोक पड़ी हैं। मरम्मत के अभाव में टूटी नालियां भी ठीक नहीं हो पा रहीं। ऐसे में बारिश के दिनों के साथ ही अन्य दिनों में बारिश होने पर इसका खामियाजा किसानों और व्यापारियों को झेलना पड़ता है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। संवाद



मटर और गन्ने की बुवाई हुई प्रभावित

मझोला। धान में पहले से ही नमी थी तो वहीं बारिश में भीग जाने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। बारिश से धान को नुकसान होने के साथ ही मटर और गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हुई है। ऐसे में अब किसानों को खेत सूखने का इंतजार करना होगा। बारिश से धान कटाई का काम भी रुक गया है। संवाद




पचपेड़ा गांव में बिजली गिरने से किसान झुलसा
- आंधी-बारिश के दौरान पराली जल्द एकत्र करने के लिए फोन करके बुला रहे थे अन्य परिजनों को
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। पचपेड़ा गांव में खेत पर काम कर रहा किसान बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल से किसान को बरेली रेफर किया गया है।
कलीनगर तहसील के गांव पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी हरविंदर सिंह उर्फ सोनी सोमवार को घर के बाहर खेत पर पराली एकत्र कर रहे थे। इस दौरान बिजली की तड़तड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। पराली को जल्द एकत्र करने के लिए किसान परिजनों को बुलाने के लिए मोबाइल पर कॉल कर रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ हरविंदर पर बिजली गिर गई। वह बेसुध होकर गिर गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से हरजिंदर को पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें बरेली रेफर किया गया है।




शहर के निचले हिस्सों में भरा पानी, चोक नालियों की गंदगी सड़क आई

पीलीभीत। दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। शहर में तो कई गलियों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे से काफी तेज बारिश हुई, जो करीब डेढ़-दो बजे तक चलती रही। इससे शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया। नालियां चोक होने से गंदगी लोगों के घरों और दुकानों के सामने सड़क पर आ गई। बारिश से अशोक कॉलोनी, टनकपुर हाईवे किनारे, जय टाकीज, मधुवन कॉलोनी, सुनगढ़ी मोहल्ला, लक्ष्मी टॉकीज के पास, आर्य समाज गली, चूड़ी वाली गली, अग्रवाल सभा भवन रोड, अनाज मंडी सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। देर शाम शहर की सड़कों से तो पानी निकल गया, लेकिन निचले इलाके में रह रहे लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें