फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से वर्कशॉप मालिक, छोटा हाथी पलटने से प्याज व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बस की टक्कर से बाइक सवार वर्कशॉप मालिक मोहल्ला बमनपुरी निवासी नसीम (58) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी शावान खान (30) का पैर टूट गया। अन्य हादसे में छोटा हाथी पलटने से उसके ऊपर बैठे प्याज, लहसुन व्यापारी खुटार थाना के गांव सौपरी निवासी रवि (20) की जान चली गई। उसका गांव का ही साथी रामसेवक (33) घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वर्कशॉप मालिक और प्याज व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बस और छोटा हाथी को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार वर्कशॉप मालिक और मिस्त्री के साथ हादसा असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुआ। मोहल्ला बमनपुरी निवासी नसीम की स्टेशन रोड पर मोटर बाइंडिंग करने की वर्कशॉप है। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि वर्कशॉप मालिक नसीम मैकेनिक मोहल्ला नूरीनगर निवासी शवाना के साथ बाइक से चीनी मिल की तरफ से आ रहे थे। खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही प्राइवेट बस की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल में नसीम की मौत हो गई। पुलिस ने नसीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नसीम के परिवार में पत्नी अंजुम बेगम, पुत्र नावेद (22), पुत्री गुड्डी (28) और जोया (25) है। नसीम की मौत की सूचना पर उसके परिवारवालों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
छोटा हाथी पलटने का हादसा पीलीभीत रोड पर गांव खमरिया के समीप शुक्रवार सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ। खुटार के गांव सौपरी निवासी प्याज, लहसुन व्यापारी रवि अपने साथी गांव निवासी रामसेवक के साथ नगर की मंडी से प्याज, लहसुन खरीद कर छोटा हाथी से खुटार ले जा रहा था। दोनों व्यापारी साथी छोटा हाथी पर ऊपर बैठे थे। गांव खमरिया पट्टी से समीन अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। हादसे में दोनों व्यापारी साथी घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में रवि की मौत हो गई। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि रवि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। छोटा हाथी को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें