फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव : आठ प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन वापसी में आठ प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों और सदस्य कार्यकारिणी जूनियर और सीनियर के छह-छह पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। अध्यक्ष पद के लिए तीन और महामंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशियों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी इफ्तखार खान ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापसी हुई। इसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकनों में मोहम्मद शाहिद खां, सुनील गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दाखिल पांच नामांकनों में महेश पाल और कामरान खां ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए तीन नामांकन में से मोहम्मद आरिफ ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
नाम वापसी के बाद कनिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर के दो पदों में राजकुमार और सूरज कुमार, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर और सीनियर के छह-छह पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। अध्यक्ष पद के लिए दामोदर प्रसाद यादव, अमिताभ मिश्र, विपिन सक्सेना, महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार सक्सेना, सुशील कुमार सक्सेना, संजय कुमार पांडेय, उमाशंकर सक्सेना, मोहम्मद युनुस खां के बीच मुकाबला होगा। मतदान 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक और मतगणना तीन बजे के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें