गुरुद्वारा में लगाया भोग, सबील लगाकर बांटा शर्बत
गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इस दौरान जगह-जगह प्याऊ लगाकर शर्बत बांटा गया।
शहर के छतरी चौराहा के समीप सिख संगत ने सोमवार को प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत और प्रसाद का वितरण किया। यह कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस के मौके पर अखंड पाठ का भोग पड़ा। गुरुद्वारे के मुख्य गेट पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा गया।
जराकोठी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। ज्ञानी बूढ़ सिंह, जागीर सिंह, करन सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर स्थित गुरुद्वारा में इस दौरान हुए कार्यक्रम बरेली से आए रागी जत्थों ने गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के बारे में विस्तार बताया। लंगर में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। यहां सतनाम सिंह, गुरुदेव सिंह, अवतार सिंह, भजन सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, अमरीक सिंह, गुरुमुख सिंह, सरजीत सिंह, रोहित सिंह, गुरुजंट सिंह, गुरुनाम सिंह, तेजबहादुर सिंह, अंग्रेज सिंह, बगीचा सिंह, भजन सिंह, परमजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।
मझोला। गुरुद्वारा सिंह सभा सूरजपुर व आसपास की संगत ने मझोला-डूनीडाम मार्ग पर राहगीरों को शर्बत व प्रसाद बांटा। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, महेंद्र सिंह, मंदीप सिंह, मेहरदीप सिंह, हरमन सिंह, लालजीत सिंह, सुबेग सिंह, मौजूद रहे।