फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुलाल लगाकर मां दुर्गा को अगले बरस आने का दिया न्योता

Thu, 22 Oct 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग​भिया सहराई में मेले में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलीनगर। गभिया सहराई में आयोजित दुर्गा महोत्सव मेले का बुधवार सुबह परंपरागत तरीके से समापन हो गया। सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मां दुर्गा के माथे पर गुलाल का टीका लगाकर पूजा-अर्चना की और तंत्र-मंत्र के साथ अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने एक-दूसरे को सूखा रंग-गुलाल लगाकर मां दुर्गा को विदाई दी।
विज्ञापन


गभिया सहराई में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा महोत्सव मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में दूर-दराज से बंगाली समुदाय के लोगों के साथ ही अन्य समुदायों के लोग भी पहुंचे। मेले में दिनभर चहल-पहल रही। रात में बांग्ला कार्यक्रमों और नाटकों का आयोजन किया गया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान भी अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुंचे थे। मंगलवार रात बांग्ला नाटक का मंचन किया गया। बुधवार सुबह महिलाएं और बालिकाएं परंपरा के अनुसार मंदिर पहुंचीं और मां दुर्गा को गुलाल का टीका लगाकर पूजा की। इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महोत्सव का समापन किया गया। मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई थीं। मेला कमेटी के अध्यक्ष शंकर राय ने बताया कि उनके यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का तत्काल विसर्जन नहीं किया जाता है। इसके लिए अलग से कार्यक्रम तय होता है। फिलहाल प्रतिमा को मंदिर में ही सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व वर्षों की तरह डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय वैद्य, पुनीत अरोड़ा, बनो भंडार, काली पड़गें, गणेश समद्दार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें