फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी व लू से बचाव के लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक ने गर्मी व लू से बचाव के लिए स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने सभी स्कूलों को गर्मी व लू से बचाव के लिए एक जागरूकता वीडियो जारी की है। वीडियो के जरिये बताया गया कि कड़ी धूप में घरों से बाहर न निकलें। जरूरी काम होने पर घर से भरपेट भोजन करके व ढीले-ढाले कपड़े पहन कर ही निकलें। घर से निकलते समय भीगा तौलिया व साथ में पानी जरूर रखें।
तापमान अधिक होने पर मेहनत-मजदूरी ज्यादा नहीं करें साथ ही खाना कम खाएं और पानी ज्यादा पिएं। मांस, अंडा, सूखा मेवा, तम्बाकू व मादक पेय पदार्थ का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब होने व चक्कर आने पर चिकित्सक से तुरंत सलाह लें। लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटाकर भीगे तौलिए से उसके शरीर को पोछें। लू लगने से पहले या लू लगने के बाद ओआरएस, नमक चीनी पानी का घोल अवश्य पिलाएं।
गर्दन, पेट व सिर पर ठंडा कपड़ा रखते रहें। लू लगे व्यक्ति की हालत में अगर एक घंटे तक सुधार नहीं होने पर उसको पास के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें