फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होमगार्ड संभाल रहे व्यवस्थाएं, चौराहों से गायब है यातायात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बढ़ते सड़क हादसों के बाद भी यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। शहर के मुख्य चौराहों से यातायात पुलिस दिनभर गायब रहती है। व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी होमगार्ड के कंधों पर हैै। मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। तत्कालीन डीएम ने भी चौराहों से दो सौ मीटर दूर रोडवेज बस और डग्गामार वाहन खड़े करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रोडवेज बस चालक डीएम के निर्देशों को ताक पर रखकर नौगवां चौराहे पर घंटों बस खड़ी कर सवारियां भरते हैं।
विज्ञापन


गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, डिग्र्री कॉलेज चौराहा, नौगवां चौराहा शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे हैं। इन चौराहों पर सुबह आठ बजे से शाम के आठ बजे तक यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सके। बावजूद इसके होमगार्ड जवान तो चौराहों पर दिखाई देते हैं, मगर यातायात को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी उठाने वाले यातायात पुलिसकर्मी चौराहों पर दूर-दूर तक नजर नहीं आते। हालात यह हैं कि होमगार्डों के भरोसे चौराहों की जिम्मेदारी छोड़ दी गई है। चौराहों पर जाम लगना, चौराहा पार करते समय हादसा होना यह आम बात हो गई है। स्टेशन रोड पर छतरी चौराहे से कोतवाली चौराहे तक एक भी यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहता है। इस वजह से बाजार में भी जगह-जगह जाम लगना शहरवासियों के लिए मुसीबत बन रहा है।
ट्रैफिक पुलिस चुनाव ड्यूटी में भेजी गई है। चौराहों पर होमगार्ड तैनात हैं। चुनाव ड्यूटी से वापस होने के बाद व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। - अमित पांडेय, कार्यवाहक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें