फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में अपनी ही कोख उजाड़ ली गुड्डी ने

Tue, 22 Aug 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
- फोटो : file pic
विज्ञापन
जेठानी से हुए मामूली विवाद के बाद गुस्से में आत्मघाती कदम उठाने वाली बरगदा गांव निवासी गुड्डी देवी अपनी ही गृहस्थी उजाड़ बैठी। जहर से पहले उसके डेढ़ साल के बेटे पंकज की मौत हो गई थी और अब इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में बेटी पायल ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही गुड्डी का इलाज जारी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बरगदा गांव निवासी गुड्डी देवी (28) पत्नी नन्हे लाल ने सोमवार को अपनी जेठानी /सगी बड़ी बहन छोटी से हुए विवाद के बाद जहर खा लिया था। यही नहीं उसने अपने डेढ़ साल के बेटे पंकज और पांच साल की बेटी पारुल को भी जहर खिला दिया, जिसमें पंकज की चंद घंटे बाद मौत हो गई थी। इधर मां-बेटी को जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां शुरूआत से ही पारुल की हालत नाजुक बनी हुई थी। देर शाम पारुल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका मंगलवार को बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव शाम को परिवारीजन पीलीभीत लेकर पहुंचे। गुस्से में अंजाम दी गई घटना ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया है। हर कोई इसको लेकर आहत है। गुड्डी की गृहस्थी गुस्से की भेंट चढ़ गई है। वह खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसके दोनों बच्चे काल के गाल में समा गए। एक तरफ पत्नी के इलाल की फिक्र तो दूसरी तरफ दोनों बच्चों की मौत का गम लिए नन्हे लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर गुड्डी के मायके वाले भी घटना से आहत है। दोनों के शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें