फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी में तैनात गार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, घटना की जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर दबंगों ने अपनी बाइक जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गार्ड से गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि गार्ड की वर्दी फाड़ दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी निवासी पूर्व सैनिक नरेश पाल ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए। उन लोगों ने अपनी बाइक सीएचसी के भीतर तक जबरन ले जाने का प्रयास किया। उन्हें बाइक पड़ोस में स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के परिसर में खड़ी करने के लिए कहा। यह भी बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाइक ले जाने पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी वे लोग जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लात घूंसों से पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

गांव बौनी के दो लोग किए गए नामजद
नरेश चंद्र ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। इसमें गांव बौनी के दो दबंगों को नामजद किया गया। उनके तीसरे साथी को अज्ञात बताया गया है। तहरीर में दबंगों की बाइक के नंबर का उल्लेख किया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें