फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली का आरोप लगा गन्ना किसानों ने किया हंगामा

Mon, 13 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली के आरोप पर गन्ना किसानों ने हंगामा कर गन्ना की तौल बंद करवा दी। भारी हंगामा की सूचना पर पहुंचे गन्ना अधिकारी किसानों को समझाने के प्रयास में जुटे रहे। क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे गांव निवासी नन्हूं लाल ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नन्हू लाल का कहना था कि धर्मकांटा पर गन्ना तुलवाकर लाया। क्रय केंद्र पर करीब तीन क्विंटल की घटतौली हो रही है। नन्हूं लाल के साथ अन्य कई किसानों ने भी हंगामा कर तौल बंद करवा दी। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि इससे पहले भी क्रय केंद्र पर चार बार घटतौली किसानों ने पकड़ी थी। तब भी हंगामा हुआ था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे चीनी मिल के अफसरों ने कार्रवाई न कर हंगामा कर रहे किसानों को समझा कर शांत कर दिया था। घटतौली अब बर्दास्त नहीं की जाएगी। हंगामा करने वालों में प्रतिपाल सिंह, सोमित, रामपाल, वीरेंद्र, रामप्रकाश, आकिल आदि किसान थे। उधर, हंगामा की जानकारी पर पहुंचे गन्ना अधिकारी विजेंद्र सिंह किसानों को समझाने के प्रयास में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि रविवार तक कांटा सही था। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें