फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमरिया में मोबाइल शॉप पर जीएसटी एसआईबी टीम का छापा, कर चोरी की आशंका पर जांच

Thu, 06 Nov 2025 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर को सिंह मोबाइल शॉप पर जीएसटी एसआईबी की टीम ने छापा मारा। टीम खरीद और बिक्री से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में जांच करती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बरेली यूनिट की जीएसटी एसआईबी (विशेष जांच शाखा) टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.45 बजे अमरिया कस्बे की सिंह मोबाइल शॉप पर छापा मारा। टीम दुकान में मोबाइल फोन की खरीद, बिक्री और अन्य दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच जारी है। खरीदारों को दुकान में जाने से रोका गया है। 

विज्ञापन


एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिरूद्ध सिंह की अगुवाई में पांच से अधिक सदस्यों वाली टीम जांच में जुटी है। दुकान स्वामी से सवाल जबाव किए जा रहे हैं। एसआईबी टीम की छापेमारी को लेकर व्यापारियों में खलबली मची है। दुकान के बाहर भी लोग आकर गतिविधियों देख रहे हैं। लाखों रूपये के कर चोरी सामने आने की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ दिन पूर्व एसआईबी टीम ने शहर के टाइगर तिराहे के पास रेहान ट्रेडिंग पर छापेमारी की थी। यहां करीब दो करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें