फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: पूरनपुर में किराना गोदाम पर जीएसटी एसआईबी का छापा, एक करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी

Thu, 15 Oct 2026 10:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में राजू किराना फर्म पर जीएसटी एसआईबी की टीम ने छापा मारा। जांच में एक करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ है। गोदाम में देर रात तक कार्रवाई जारी रही। 
विज्ञापन
गोदाम में जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की बरेली से आई टीम ने बृहस्पतिवार शाम पूरनपुर कस्बे में राजू गुप्ता की किराना फर्म के गोदाम पर छापा मारा। शाम साढ़े छह बजे तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। मौके पर 20 से 25 लाख रुपये का स्टॉक मिला, जबकि बिलिंग के आधार पर पांच से साढ़े पांच करोड़ रुपये का माल होना चाहिए था। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन


सॉफ्टवेयर में पकड़ में आया मामला
एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जांच में पता लगा है कि राजू किराना फर्म से हर महीने एक से दो करोड़ रुपये के किराना सामान की बिलिंग कर दिल्ली और हरियाणा में बिक्री दिखाई जा रही थी। विभाग को आशंका थी कि माल की आपूर्ति किए बिना बिलिंग के जरिये सरकार को हर माह 20 से 30 लाख रुपये के कर राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सॉफ्टवेयर में मामला पकड़ में आने के बाद लखनऊ से सर्च वारंट जारी कराकर कार्रवाई की गई।

देर रात तक जारी रही कार्रवाई 
जांच के लिए व्यापारी के पुत्र को बुलाया गया, ताकि लैपटॉप और अभिलेखों की पड़ताल की जा सके। मामला बड़ा निकलने पर जांच के लिए मौके पर बाद में अतिरिक्त टीम भी बुलाई गई। कार्रवाई में असिस्टेंट कमिश्नर राहुल, बरेली की टीम और राज्य कर अधिकारी कल्पना व रूपचंद शामिल रहे। टीम की कार्रवाई देर रात तक जारी है। इसके चलते कस्बे के तमाम व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें