फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के सिपाहियों को पीटा, पिस्टल लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत से बरेली जा रही ट्रेन में सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी के दो सिपाहियों की सेंथल स्टेशन पर कुछ लोगों ने पिटाई की और पिस्टल लूटने की कोशिश की। घटना के बाद लखनऊ से आए सीओ ने पूरे मामले की जांच की। 24 मार्च की रात हुई घटना की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई है। इसमें सिपाहियों ने दो लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों का घटना में शामिल होना बताया है।
विज्ञापन

जंक्शन से 24 मार्च को रात साढ़े नौ बजे ट्रेन संख्या 05312 रवाना हुई थी। ट्रेन में जीआरपी के सिपाही जसंवत सिंह और आदेश कुमार कोच में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की कि दो युवक पान मसाला खाकर थूक रहे हैं। हंगामा भी कर रहे हैं। दोनों सिपाहियों ने उन्हें टोका। इस पर दोनों यात्री भड़क गए और गाली गलौज करने लगे।
इसी दौरान इन दोनों ने फोन करके अपने साथियों को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सेंथल रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन के रुकते ही आरोपियों ने बेल्टों और डंडों से दोनों सिपाहियों की पिटाई की। पिस्टल लूटने की भी कोशिश की। दोनों सिपाहियों को चोटें आईं। घटना के दौरान भीड़ एकत्र हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इसकी जानकारी थाने को दी गई।
विज्ञापन

दोनों सिपाहियों ने लौटने के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। मामले की जानकारी लखनऊ के अफसरों को दी गई। शुक्रवार देर रात लखनऊ से आए सीओ जीआरपी मोहम्मद असगर ने जांच की। इसके बाद देर रात सिपाही जसवंत सिंह की तहरीर पर रामसेवक और कमलजीत और कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामसवेक और कमलजीत के नाम तो एफआईआर में हैं लेकिन पते का जिक्र नहीं है।
पुलिस अब इन दोनों के साथ उन सभी की तलाश कर रही है, जिन्होंने सिपाहियों से मारपीट की है। एफआईआर में सरकारी काम में बाधा, लूट और मारपीट की धाराएं शामिल हैं।
सीओ ने सेंथल स्टेशन पहुंचकर की पड़ताल - लखनऊ से शुक्रवार को देर रात सीओ जीआरपी मोहम्मद असगर पीलीभीत जीआरपी थाने पहुंचे। सीओ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घायल सिपाहियों से जानकारी की। इसके बाद शनिवार सुबह करीब दस बजे एसआई रामजीत के साथ सेंथल स्टेशन के लिए रवाना हो गए। उन्होंने घटना को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इनमें एक आरोपी बैंक कर्मचारी बताया जा रहा है। आरोपियों के बारे में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें