मंडी परिसर में सब्जी मंडी कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को छह जोड़ों का निकाह कराया गया। सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर दुआएं दीं। गरीब लड़कियों को घरेलू जरूरत का कुछ सामान भी दिया गया।
कार्यक्रम में मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जरीना बी और इसी मोहल्ले के सलीम, गुलफिशां और जावेद, राज बी और फईम का निकाह हुआ। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नसरीन और जिला शाहजहांपुर के गांव शहबाजनगर निवासी मोहम्मद राशिद, जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुटार निवासी खुशमीदा और जिला लखीमपुर के कस्बा मैलानी निवासी मोहम्मद उमर भी एक दूसरे के हुए।गांव चंदपुरा निवासी कुलसूम का निकाह मोहल्ला ग्यासपुर निवासी आजाद से हुआ। सभी निकाह हाजी अब्दुल खालिक, हाजी मोहम्मद फईम नूरी, हाफिज मोहम्मद राशिद, मुफ्ती मोहम्मद शाहिद रजा और कारी लुकमान आदि मौलवियों ने कराया। नव-दंपत्तियों को कमेटी के लोगों ने उपहार भी दिए। मंडी सचिव मलखान सिंह, मंडी निरीक्षक अशोक दीक्षित, नगर पालिका ईओ सुरेंद्र पाल, जेई एसपी तिवारी, समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी के अलावा नगर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों ने विवाह स्थल पर पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को दुआएं दीं। कमेटी की ओर से बारातियों और मौके पर पहुंचे सभी लोगों को जलपान, भोजन कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर सफाई, सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। आयोजन समिति के अलाउद्दीन मंसूरी ने समापन पर आभार जताया।
भगवती देवी गोशाला मे हुआ आदर्श विवाह
पूरनपुर। माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में आदर्श विवाह संस्कार हुआ। इस दौरान गोष्ठी में 24 जनवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज करने का निर्णय लिया गया।
गोष्ठी में कार्यकर्ताओें से सामूहिक विवाह समारोह को लेकरदान देने का आह्वान किया गया। तय हुआ कि 24 जनवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के चलते कार्यकर्ता 23 जनवरी को गोशाला पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों को समझ लें। ताकि समारोह में अव्यवस्था न हो। गोष्ठी में बीसलपुर से आए आशीष गुप्ता का दोशाला ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान एक आदर्श विवाह संस्कार हुआ। जिसमें कंजानाथ पट्टी की ममता और गुलाबटांडा के बाल गोविंद विवाह बंधन में बंधे। अंत में गोशाला व्यवस्थापक अनंतराम पालिया ने अभार व्यक्त किया। गोष्ठी में लालता प्रसाद शास्त्री, सत्य प्रकाश शुक्ला, सत्यपाल यादव, अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, वैजनाथ सिंह, राम प्रकाश शुक्ला, शशि गुप्ता, लतादेवी, स्नेहलता देवी आदि गायत्री परिवार के लोग थे।