फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के निखार में ग्राउंड का योगदान अहम

Tue, 06 Feb 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद समी के कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि खिलाड़ियों के निखार में ग्राउंड का अहम योगदान हैं। क्रिकेट के बढ़ते स्कोप को देखते हुए युवा तेजी से इस ओर रुख कर रहे हैं लेकिन बेहतर मैदान और कोच न होने से उन्हें सही दिशा नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन

राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादाबाद की टीम के साथ पहुंचे कोच बदरूद्दीन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा एक समय था जब युवा घर वालों से छिपकर क्रिकेट खेलते थे लेकिन आज इसके बढ़ते क्रेज के कारण ही लोग अपने बच्चों को न सिर्फ प्रोत्साहित कर रहे हैं उन्हें आगे बढ़ाने को सहयोग भी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम के मोहम्मद समी के अलावा कई खिलाड़ी रणजी एवं आईपीएल एवं अन्य खेल रहे हैं। इसमें अंडर-19 विश्वकप खेलने वाले शिवा सिंह, कृतिज्ञ, दानिश मिर्जा आदि हैं। युवाओं को इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के बाबत उन्होंने कहा कि कंपटीशन काफी कठिन है कड़ी मेहनत और अभ्यास के साथ खेल में गुणवत्ता होनी जरूरी है।
विज्ञापन

इसके लिए 10 साल की आयु से ही इसका अभ्यास शुरू करने को वह बेहतर मानते हैं। स्थानीय स्तर पर चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा पीलीभीत जैसे जिले में इस तरह की स्तरीय प्रतियोगिता काबिले तारीफ है। गत तीन वर्ष से यहां अपनी टीम भेज रहे हैं। ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलने के साथ ही मनोबल भी ऊंचा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें