फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी के बेटे ने फंदे से लटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे के एक किराना व्यापारी के 30 वर्षीय पुत्र अक्षय गुप्ता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। युवक के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस ने सास ससुर से पूछताछ की है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर पांच जामा मस्जिद निवासी किराना व्यापारी नरेश चंद्र गुप्ता के बड़े पुत्र वैभव गुप्ता उर्फ पिंटू ने बताया कि उसके सबसे छोटे भाई अक्षय गुप्ता उर्फ हैप्पी की करीब चार माह पूर्व शादी बरेली में हुई। छोटे भाई अक्षय गुप्ता की पत्नी मुस्कान की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। शनिवार को पति पत्नी में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद अक्षय की पत्नी ने अपने माता-पिता को फोन कर दिया। आरोप है कि उसके बाद अक्षय के पास शनिवार की शाम को ही उसके साथ ससुर ने फोन किया। अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ ही भला बुरा कहते हुए बरखेड़ा आने की बात कही। इस पर मुस्कान ने अपने माता-पिता से आने के लिए मना कर दिया लेकिन फिर भी रविवार को पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे आ गए।
आरोप है कि अक्षय से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। इस पर परेशान होकर छोटा भाई अपने कमरे में चला गया। कमरे के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से लिंटर के कुंडे में फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर के बाद देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ था। उसे तत्काल कस्बे में स्थित सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उसकी पहले ही मौत हो जाना बताया। वैभव गुप्ता का आरोप है कि छोटा भाई ने सास ससुर द्वारा प्रताड़ित करने से परेशान होकर आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकारी अस्पताल से मेमो मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से किराना व्यापारी के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें