फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता कंछल का नगर में भव्य स्वागत

Wed, 17 May 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
व्यापारी नेता कंछल का नगर में भव्य स्वागत
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के यहां आगमन पर व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वाहनों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष शहर स्थित एक बैंकटहाल पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन की नगर इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष बुधवार सुबह करीब दस बजे आसाम चौराहा पहुंचे। जहां व्यापारियों ने कंछल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी खुली जीप में सवार होकर वाहनों के काफिले के साथ रामलीला मैदान, छतरी चौराहा, गैस चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, पुरानी तहसील होते हुए नकटादाना चौराहा स्थित एक बैंकटहॉल पहुंचे। यहां हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न न होने देने का भरोसा दिलाया और कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यापारी वर्ग से वसूली को अपनी आय का स्रोत बना रखा है। पेटोल पंपों पर छापा के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। यदि किसी पेट्रोलपंप पर अनियमितता है तो अधिकारी के मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। व्यापारियों के साथ यदि ज्यादती होती है तो ऐसे मामलों को शासन स्तर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी निकाय चुनाव लड़ते हैं तो व्यापारी वर्ग के साथ वे भी अपने स्तर से भरपूर मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष ने व्यापारी वर्ग के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। सभा को प्रांतीय सचिव राजेश अग्रवाल, मोहम्मद जफर शम्सी, पंकज अग्रवाल, प्रकाशवीर सिंह, अर्जुन सिंह टहलानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापार मंडल की नगर इकाई के नगराध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी, महामंत्री स्वतंत्र देवल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर शम्सी, रजनीश कुमार समेत 30 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संचालन सौरभ सक्सेना ने किया। इस मौके पर डालचंद सक्सेना, अमनदीप सिंह जौली, अजय सूरी, वजाहत शकील, जफर ईराकी, जितेंद्र गुप्ता, शैली अग्रवाल, राकेश महोदय, शहजाद शम्सी, जिलाउल इस्लाम, जलील अंसारी, अब्दुल कादिर, सलीम, नासिर कलाम, सलीम रजा, प्र्रेमपाल गंगवार, कंहैया रामचंदानी, संदीप जोतवानी, ज्वाय मैनी, पवन अग्रवाल, नरेश जायसवाल, मोहतशिम मलिक समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

जीएसटी में मंडी शुल्क को करें शामिल
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने वार्ता के दौरान कहा कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू करने का फैसला स्वागत योग्य है। प्रदेश में एक नई कर व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने कहा कि मंडी शुल्क को लेकर प्रदेशों में अलग अलग व्यवस्थाएं हैं। इसको लेकर कारोबार में दिक्कतें आ रही है। संगठन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की है कि मंडी शुल्क को जीएसटी में शामिल किया जाए या फिर देश में इसकी दरें एक समान की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें