फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पावर सीज, दो सचिवों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत दियूरी में विकास कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि का दुरुपयोग करने के मामले में प्रधान की पावर सीज करने के साथ ही दो सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने जांच रिपोर्ट के आधार निलंबन की संस्तुति के लिए डीएम को पत्र लिखा है। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दियूरी के प्रधान देवेंद्र और यहां तैनात रहे सचिव रुपेश व भगवान स्वरूप पर विकास कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी। जांच में 19,500 रुपये की गड़बड़ी। डीपीआरओ प्रमोद कुमार के मुताबिक प्रधान और उक्त सचिवों की मिलीभगत से नाली निर्माण में धांधली की गई। प्रधान और सचिवों को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया। जिसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बताया कि उक्त मामले में प्रधान की पावर सीज कर दी गई। वहीं उक्त दोनों सचिवों पर कार्रवाई के डीएम को पत्र भेज संस्तुति मांगी है। इधर, इस मामले में प्रधान देवेंद का कहना है कि गड़बड़ी सामने आने के बाद बीस हजार रुपये खर्च कर नाली का निर्माण करा दिया गया। साक्ष्य सहित इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को भेज दी। प्रधान ने की गई कार्रवाई को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें