फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निलंबित सचिव की ग्राम पंचायतें दो सचिवों को सौंपीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बसंतापुर गाेआश्रय स्थल में लापरवाही को लेकर निलंबित किए गए सचिव रिजवान की ग्राम पंचायतें डीपीआरओ ने दो सचिवों को सौंपी हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के कहा गया है।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के गांव बंसतापुर और पुरवा भूडा में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को गोआश्रय स्थल मे काफी खामियां मिलीं थी। यहां पर मृत गोवंशों का ठीक प्रकार से दफन नहीं किया गया था। मृत गोवंश के शव पानी में उतरा रहे थे। यही नहीं अन्य गोआश्रय स्थल में भी हरा चारा नहीं था।
शिकायत पर रविवार की रात ही एसडीएम ने बीडीओ और मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। जांच में मामला सही पाया गया था। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सचिव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

सचिव के निलंबन के बाद उसकी ग्राम पंचायतों में बसंतापुर, कैम, मरौरी, मोहनपुर, मुडि़या रतनापुरी, पुरवा भूड़ा की जिम्मेदारी मनोरंजन सिंह को दी गई है। इसके साथ ही शेष पंचायतों अलकथान, लौकहा, नरायनठेर, प्रतापपुर, सिसैया और बरस्थना की जिम्मेजारी मेवालाल को दी गई हैं। डीपीआरओ ने बताया कि दोनों सचिवों ने नई आवंटित ग्राम पंचायतों को संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें