फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ जाएंगी 122 ग्राम पंचायतें

Wed, 28 Jan 2015 12:16 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो गया है। डीएम ने 122 नई ग्राम पंचायतों के गठन का प्रस्ताव अनुमोदित कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव स्वीकार किए जाने पर जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 599 से बढ़कर 721 हो जाएगी। नई बढ़ी ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक 33 की बढ़ोतरी पूरनपुर तहसील में हुई है।
विज्ञापन

अगस्त, 2014 में शासन ने ग्राम पंचायतोें के पुनर्गठन का आदेश दिए थे। जिले के सभी ब्लाकों से पुनर्गठन कर नई ग्राम पंचायतों की सूची 15 दिसंबर तक शासन को भेजनी थी लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण करीब डेढ़ माह देरी से सूची शासन को भेजी जा सकी। प्राय: ग्राम प्रधान अपनी गांव की अपेक्षा गांव के मजरों के विकास पर ध्यान नहीं देते थे। अब बड़ी ग्राम पंचायतों से राजस्व गांव को अलग कर नई ग्राम पंचायतें बनने से विकास के काम कराने में मदद मिलेगी। जिले में अभी राजस्व गांवों की संख्या 1400 है।   
पंचायत सचिवों की होगी पौ बारह
जिले में ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों की संख्या पहले ही कम है, जिसके चलते एक-एक अधिकारी पर कई ग्राम पंचायतों का चार्ज है। अब 122 ग्राम पंचायतें बढ़ने से ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों पर ग्राम पंचायतों की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ी ग्राम पंचायतें एक नजर में
ब्लाक         नई ग्राम पंचायतें
अमरिया        14
बरखेड़ा        9
बीसलपुर        11
मरौरी        26
ललौरीखेड़ा        10
बिलसंडा        19
पूरनपुर        33
27 पीबीटीपी 28

शेरपुरकलां को बनवाएंगे टाउन एरिया: पीतमराम
शेरपुरकलां। विधायक पीतमराम ने कहा कि शेरपुरकलां शीघ्र ही टाउन एरिया घोषित हो जाएगा। कस्बे में प्राइमरी स्कूल मोड़ से जैगम खां के आवास तक नवनिर्मित सड़क के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि इस बारे में कैबिनेट मंत्री आजम खां से शीघ्र वार्ता की जाएगी।

समारोह में पूर्व प्रधान दिलदार अहमद खां ने शेरपुरकलां को टाउन एरिया घोषित कराने, मॉडल स्कूल की स्थापना कराने और मछुवारा समाज के लोगों को आवास दिलाने की मांग की। समारोह में कौशल वाजपेयी, तौफीक खां, प्रधान खुशनूद अली खां, अफजल खां, वकील खां, दिनेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन इफ्तखार हसन खां उर्फ पप्पू ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें