फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल शारदा पार तीन गांवों का कर सकतीं हैं दौरा

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 21 से 22 सितंबर के बीच जिले का दौरे कर सकती हैं।अधिकारियों का कहना है कि वह हेलिकॉप्टर से पलिया में उतर सकतीं हैं।वहां से लखीमपुर के कुछ गांव और उसके जिले के शारदा पार के गांव बेल्हा, सिद्धार्थनगर और बमनपुरी भागीरथ जा सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 21 से 22 सितंबर के बीच जिले का दौरे कर सकती हैं। उनका संभावित कार्यक्रम अधिकारियों को मिल गया है। राज्यपाल लखीमपुर के कुछ गांवों के साथ शारदा नदी पार के तीन गांवों का निरीक्षण कर सकतीं हैं। फिलहाल अफसरों ने दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल वैसे पिछले महीने में ही आने को थीं, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया था। अब 21 और 22 सितंबर का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। हालांकि इस बार कार्यक्रम में बदलाव है। पिछली बार उनका लखीमपुर और उसके बाद पीलीभीत का दौरा प्रस्तावित था। जिले में रात्रि विश्राम भी था। इस बार जिले में रात्रि विश्राम नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि वह हेलिकॉप्टर से पलिया में उतर सकतीं हैं। वहां से लखीमपुर के कुछ गांव और उसके जिले के शारदा पार के गांव बेल्हा, सिद्धार्थनगर और बमनपुरी भागीरथ जा सकतीं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभी संभावित कार्यक्रम आया है। मंगलवार को राज्यपाल का आधिकारिक कार्यक्रम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें