फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप नहीं मिले संसाधन तो अस्पताल का पंजीकरण होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महाराष्ट्र के भंडारा के एक अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। शासन से आदेश मिलने के बाद शहर के निजी अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए एसीएमओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो निरीक्षण कर सप्ताह भर के भीतर रिपोर्ट देंगे। अगर किसी भी अस्पताल में कमी मिलती है तो उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में कई निजी अस्पताल मानकों को दरकिनार करते हुए स्वास्थ्य विभाग से साठगांठ कर अपना पंजीकरण करा लेते हैं। ऐसे में वहां इलाज करने वाले मरीज और स्टाफ की सुरक्षा को ताक पर रख दिया जाता है। 10 दिन पहले महाराष्ट्र की घटना को ध्यान में रखते हुुए शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अस्पतालों में सुरक्षा के मानकों की जांच के साथ ही आग बुझाने के संसाधनों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश पर निजी अस्पतालों की जांच करने के लिए सीएमओ ने एसीएमओ डा. आरबी सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही सप्ताह भर के भीतर टीम के साथ सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. सीमा अग्रवाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। निजी अस्पताल संचालकों से अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एनओसी को दिखाने के लिए कहा गया है। दस्तावेज न मिलने पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें