फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Fri, 30 Jun 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सरकारी अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
विज्ञापन
सरकारी अनाज की कालाबाजारी की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने नवादा महेश गांव में छापामारी की। इस दौरान अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। कोटेदार को हिरासत में लेकर पुलिस ने एसडीएम बीसलपुर को मामले की सूचना दी है। शुक्रवार को यूपी 100 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि नवादा महेश गांव में कोटेदार सरकारी राशन की कालाबाजारी कर रहा है। ट्रैक्टर ट्राली में अनाज लादकर बेचने को ले जा रहा है। सूचना के कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और नवादा महेश चौराहा से अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। चालक से जानकारी करने के बाद पुलिस ने कोटेदार को बुला लिया। जिसकासे पुलिस अपने साथ ले गई और पूछताछ की जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि इसकी सूचना एसडीएम को दे दी गई है। कोटेदार को भी थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें