फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 73 हजार बुजुर्गों को सरकार ने दिया होली का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधार कार्ड सत्यापन में फंसी तीन माह की पेंशन खातों में भेजी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। होली से पहले ही सरकार के तोहफे से बुजुर्ग लोगों के चेहरों पर खुशी आ गई है। आधारकार्ड के सत्यापन में पिछले तीन माह से रुकी चल रही पेंशन उनके खातों में भेज दी गई है। खातों में पेंशन पहुंचने से उन्होंने अपनी होली की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेंशन में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आधारकार्ड का सत्यापन और खाते को उससे लिंक करने की कार्रवाई चल रही थी। इसके चलते बीते अक्टूबर से किसी को पेंशन नहीं मिल पा रही थी। पेंशन कब मिलेगी इसको लेकर उनको जानकारी भी नहीं थी। इससे बुजुर्गों के सामने होली की तैयारियों को लेकर चिंता बनी हुई थी। सरकार ने अब उनकी चिंता दूर कर दी है। बुजुर्गों के खातों में अक्टूबर से दिसंबर तक तीन माह की पेंशन भेज दी गई है। इससे उनके चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन


जिले के 73443 पेंशनधारकों के खातों में तीन माह की पेंशन भेजी गई है। आधारकार्ड खाते से लिंक होने के बाद पेंशन को भेजा गया है।
- विपिन वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें