फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से जेवर समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी

Wed, 20 Sep 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने डेढ़ तोला सोने के जेवरात, पीतल के बर्तन, साइकिल आदि डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर लौटने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। ग्रांट नंबर 21 उर्फ ढक्का चांट निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी गुड्डी देवी ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गुड्डी देवी ने बताया कि 25 अगस्त को वह घर में ताला डालकर परिवार के साथ अपने मायके गोरखपुर गईं थीं। मंगलवार को घर लौटने पर चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के ताले तोड़कर डेढ़ तोला सोने के जेवरात, पीतल के बर्तन, सोलर प्लेट, बैट्री व साइकिल चोरी कर ली। पुलिस को दी तहरीर में गांव के तीन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें