फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुपये के लेनदेन में बड़े भाई पर राॅड से किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। रुपये के लेनदेन को लेकर दो भाइयों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। नशे की हालत में छोटे भाई ने बड़े पर राॅड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव राजपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी मनप्रीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह पति के साथ घर में थीं। आरोप है कि तभी देवर रेशम सिंह अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर राॅड से पति के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गए। उन्हें बचाने की कोशिश करने पर मनप्रीत को भी पीटा। एसओ अचल कुमार ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। रेशम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें