फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोके गोमती में चल रहे काम

Tue, 19 Jul 2016 10:55 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरसात और जलभराव के चलते गोमती की धारा को अविरल बहाने के लिए कराए जा रहे काम बाधित हो गए हैं। अभियंताओं के मुताबिक अब काम अक्तूबर में शुरू कराए जाएंगे। हालांकि यह काम शासन से बिना बजट रिलीज हुए ही आनन-फानन में कराए जा रहे थेे।
विज्ञापन

गोमती की धारा को अविरल बहाने के  लिए सिंचाई विभाग की शारदा सागर खंड ने अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर पिछले दिनों बरसात के बावजूद गोमती उद्गम स्थल की झील की अप और डाउन स्ट्रीम में बने तालाबों की खुदाई शुरू कराई थी। अपस्ट्रीम के तालाब की खुदाई शुरू कराते ही पानी के स्रोत खुल गए थे। इससे तालाब में पानी भर गया। पंपिग सेट से पानी निकालकर काम चालू रखने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। यहां यह कार्य शासन से बिना धनराशि रिलीज हुए आनन फानन में टेंडर की औपचारिकताएं निभाकर शुरू कराए गए हैं। अभियंता का मानना था कि सिंचाई मंत्री ने खुद इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, इसलिए उनसे मिलकर कार्य शुरू होने की जानकारी दे दी जाएगी। ताकि प्रोजेक्ट पर बजट रिलीज हो सके, लेकिन बजट रिलीज नहीं हुआ। इधर, अभियंता वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बारिश से जलभराव के चलते खुदाई का काम बाधित हो गया है। मात्र अपस्ट्रीम में बने तालाब के किनारों की मिट्टी को निकलवाया जा रहा है और डाउनस्ट्रीम वाले तालाब का काम लगभग पूरा हो चुका है। शेष कार्य अक्तूबर के बाद शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें