फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती महोत्सव में 1051 सालिग्राम का हुआ पूजन

Tue, 05 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती महोत्सव में सुबह योग का अभ्यास कराया गया। इसके बाद यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। यज्ञ के बाद नेपाल से लाए गए सालिग्राम का विधि पूर्वक पूजन हुआ। पं. हरिशरण महाराज ने बताया कि यह सालिग्राम सत्य नरायन का भी स्वरूप हैं और नेपाल की गंडक नदी में स्वयं उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा के देश का नाम यहां के चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर भारतवर्ष रखा गया है लेकिन आज हम अपनी संस्कृति के साथ इसकी पहचान भी भूलते जा रहे हैं और देश को कई नामों से पुकारा जाता है। शाम को उन्होंने श्रीमदभागवत कथा सुनाई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। भागवत कथा के साथ भजनों की अमृतावर्षा भी नेपाल से आई भजन मंडली द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें