फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना पहुंचा 50 हजार के पार...सराफा कारोबार पर महंगाई की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 70 दिन के लॉकडाउन ने व्यापारी वर्ग से लेकर आम आदमी तक परेशान हो उठा था। हालांकि जब अनलॉक शुरू हुआ तो प्रत्येक वर्ग को राहत मिली। मगर, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकी। डीजल और पेट्रोल के दामों हुई अप्रत्याशित वृद्धि से अर्थव्यवस्था एक बार फिर बेपटरी होने लगी। इधर, सोने के दाम आसमान छूने से सराफा कारोबारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सोने के दाम 50 हजार पार पहुंच गए। इससे सराफा बाजार में मायूसी सी छा गई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल होने के कारण सोने का भाव 50 हजार पार कर गया है। कारोबारियों के मुताबिक सराफा बाजार के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि सोने का भाव 50 हजार के पार पहुंचा है। पिछले साल इन दिनों सोने का भाव अधिकतम 34 हजार रुपये तक था, जबकि चांदी सप्ताह भर पूर्व ही 50,200 रुपये प्रति किलो तक थी। कारोबारियों के मुताबिक चांदी का भाव वर्ष 2016 में 75 हजार रुपये प्रतिकिलो तक जा चुका है। सराफा कारोबारियों का कहना है है कि चीन विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उठापटक जारी है। इससे सोने-चांदी का भाव आसमान छू रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में सोने-चांदी के दामों में और भी तेजी देखने को मिलेगी। आम लोगों के लिए सोना-चांदी खरीदना आसान नहीं होगा।
सराफा बाजार में सन्नाटा
सराफा बाजार में सोने के दाम 50 हजार के पार होने से सन्नाटा पसर गया है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि इस समय सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 50,400 रुपये तक जा पहुंचा है। चांदी का भाव 51,200 प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अनलॉक-2 में भी सराफा बाजार मंदी के दौर से गुजरा रहा है। पहले लॉकडाउन में सोने-चांदी के खरीदार कम हुए और अब सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी की वजह से खरीदार लगातार घटते जा रहे हैं। -राकेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी
अब लोग सोना खरीदना घाटे का सौदा मान रहे हैं। इतिहास में पहली बार सोने के दाम में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी से सराफा कारोबार बेपटरी होता दिखाई दे रहा है। - आलोक अग्रवाल, सराफा कारोबारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार की उठापटक से सोने के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन में पहले से ही सराफा कारोबार प्रभावित है। सोने के दामों में बढने से कारोबार चौपट होता जा रहा है। - शैली अग्रवाल, महामंत्री, सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें