फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल जा रहे भाई-बहन रास्ता भटके 

Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल जाने को घर से निकले नाबालिग भाई-बहन रास्ता भटक गए। काशीराम आवास कालोनी के वाशिंदों से सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने दोनों को सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां पुलिस जानकारी जुटाकर परिजनों तक पहुंचाने के प्रयास में लगी है। मंगलवार देर रात कांशीराम आवास कालोनी ईदगाह के पास नाबालिग भाई-बहन काफी देर से इधर-उधर घूमते लोगों ने देखे। कालोनी वाले पहले तो दोनों की निगरानी करते रहे, लेकिन दोनों बच्चों को सड़क किनारे बैठकर रोता देख नजदीक जाकर बातचीत की। कॉलोनी वालों की इसकी सूचना यूपी 100 डायल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को सुनगढ़ी थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पूछने पर बच्चों ने अपना नाम बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक निवासी इरशाद व करीना और पिता का नाम मुंतियाज बताया। इरशाद की उम्र 12 साल और करीना की 14 वर्ष है। वे पूरनपुर अपनी ननिहाल जाने को घर से निकले थे। मगर पीलीभीत पहुंचकर रास्ता भटक गए। पुलिस की एक टीम दोनों बच्चों को साथ लेकन उनके घर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें