फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से छात्र की मौत

Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 छत पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की तैयारी के दौरान बिजली की सप्लाई बंद किए बिना तार दांतों से छीलने के दौरान 15 वर्षीय नवाज पुत्र हनीफुर्रहमान करंट को करंट लग गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां नवाज को मृत घोषित कर दिया गया। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी कारोबारी हनीफुर्रहमान के मकान में दो दिन पहले नियाज हुई थी। इसको लेकर सजावट की गई थी। मंगलवार सुबह उनका 15 वर्षीय पुत्र नवाज छत पर पतंग उड़ाने गया था। इस दौरान दोस्तों के साथ छत पर म्यूजिक सिस्टम लगाने लगा। परिजनों के कहने पर उसने पहले सजावट की झालरें हटवाई। परिवार वालों ने बिजली स्विच बंद करने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। नवाज ने म्यूजिक सिस्टम का तार मुंह से छीलने की कोशिश की। तभी उसे करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन दौड़कर छत पर पहुंचे और उसे किसी तरह बचाया। फौरन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। चार भाई-बहनों में नवाज तीसरे नंबर का था। वह शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें