फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने जा रहे युवक को घेरकर पीटा

Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों संग मछली पकड़ने जा रहे जहानाबाद के युवक को गाली-गलौच का विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।  जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि वह मछली पकड़ने के लिए चिरौरा नदी पर जा रहा था। रास्ते में मधुडांडी निवासी सुरजीत सिंह, पवन सिंह और भूप सिंह ने रोक लिया। बेवजह गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर युवक की पिटाई लगा दी। साथ आए लोगों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उनको भी धमका दिया। बाद में भीड़ जमा होने पर आरोपियों ने दोबारा आने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विवेचना की जा रही है। घटना 28 अगस्त की बताई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें