फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम को निरीक्षण में धीमी गति से मिला ब्राडगेज काम जताई नाराजगी, तेजी से पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को शाहगढ़ और पीलीभीत के बीच चल रहे आमान परिवर्तन का निरीक्षण किया। काम धीमी गति से मिलने पर नाराजगी जताई। तेजी के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शाहजहांपुर वाया पीलीभीत-टनकपुर के बीच विंडो निरीक्षण किया और 120 की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया। जंक्शन का भी औपचारिक रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर से सुबह साढ़े नौ बजे विंडो निरीक्षण शुरू किया। रास्ते में शाहबाजनगर और भोपतपुर स्टेशन पर रुककर प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। हालांकि दोनों स्टेशनों पर कोई खामी जीएम को नहीं मिली। इसके बाद 25 मिनट की देरी से जीएम स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंची। यहां निर्धारित निरीक्षण के बजाय सड़क मार्ग से शाहगढ़ की ओर आमान परिवर्तन का निरीक्षण करने रवाना हो गए। आमान परिवर्तन के निरीक्षण में सिर्फ फाउंडेशन का काम ही हो पाने पर जीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने तेजी के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि 2023 में ट्रेनों का संचालन करना है। इसके बाद करीब ढाई बजे निरीक्षण पूरा करने के बाद वह जंक्शन पहुंचे। यहां रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रेनों के संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए। बैठक के बाद विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करने के लिए जीएम स्पेशल ट्रेन से टनकपुर के लिए रवाना हो गए। शाहजहांपुर रेल खंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन को लेकर 120 किलोमीटर की रफ्तार से स्पीड ट्रॉयल किया, जो मानक के अनुरूप बताया जा रहा है। जीएम के साथ इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जंक्शन पर जबरदस्ती खुलवाए गए स्टॉल
शुल्क बढ़ाने पर बुधवार को वेंडरों ने खानपान के स्टॉल बंद कर दिए थे। वेंडरों का कहना था कि अभी यात्रियों की संख्या कम होने से कमाई नहीं हो रही है और रेलवे की ओर से कोरोना में दी गई छूट को समाप्त कर दिया गया है। इससे स्टॉल चलाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय रेल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जीएम के निरीक्षण को देेखते हुए वेंडरों से स्टॉल जबरदस्ती खुलवा दिए।
शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
जीएम के निरीक्षण के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहजहांपुर रेल खंड से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। जीएम ने यहां 120 की स्पीड से ट्रायल कराकर ट्रैक की क्षमता देखी। लंबी रूट की ट्रेनों के संचालन को लेकर स्थानीय अफसरों से भी वार्ता की है। यात्रियों की संख्या समेत कई अन्य जानकारियां ली। जिससे ट्रेनों को लेकर विचार किया जा सके।
मैलानी रूट पर आमान परिवर्तन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पुलों के निर्माण में समय लगेगा। शाहजहांपुर रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जाएगा। ट्रेनों की टाइमिंग को लेकर विचार किया जा रहा है। - अशोक कुमार मिश्र, जीएम, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें