फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्यार में बिगड़ी बात... प्रेमी से हाथ छुड़ा ट्रेन के आगे कूदी प्रेमिका, मंजर देख सहम गए लोग

Tue, 18 Feb 2025 11:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर में मंगलवार सुबह एक युवती ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक युवती के साथ एक युवक था, जो घटना के बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर से एक किलोमीटर दूर स्थित अमरा करोड़ रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंगलवार की सुबह एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना में युवती का पैर कटकर अलग हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार प्रेमी से झगड़ा होने के बाद युवती ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब 7:30 बजे युवक और युवती अमरा करोड़ वाली रेलवे क्रॉसिंग के निकट पटरी के बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी समय शाहजहांपुर से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाली यात्री ट्रेन आ रही थी। युवती ने आत्महत्या करने के मकसद से ट्रेन के आगे जाने का प्रयास किया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन


युवती का पैर कटकर हुआ अलग 
युवक ने उसे रोकना चाहा, लेकिन युवती नहीं मानी। युवती प्रेमी से हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूद गई। युवती के ट्रेन के आगे कूदते ही युवक भाग गया। उसके बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन कर्मचारी और काफी यात्री मौके पर पहुंच गए। युवती लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। उसका एक पैर कटकर अलग हो गया था। युवती को मरणासन्न अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र से कोतवाली में इस बाबत मेमो भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है। युवती का नाम क्या है, कहां की रहने वाली है, इसका अभी पता नहीं चला है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: महादेव पुल पर मांझे से बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का गला कटा, हालत गंभीर

पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली। करीब एक घंटे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी के न पहुंचने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती किसी कॉलेज की छात्रा है और गांव की रहने वाली है। इस बाबत कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें