शादी का झांसा देकर युवती से छह महीने किया दुष्कर्म- आरोपी युवक, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी पूरनपुर। मौके पर साथियों के साथ पहुंचे युवती के भाई ने जब बहन को साथ ले जाने की कोशिश की तो आरोपी युवक परिजनों की मदद से युवती को अपने साथ जबरन घर ले गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की मां की ओर से अमित कुमार, उसके पिता गेंदनलाल, मां मीना, भाई उपेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपी युवक, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। भाई के साथ घर जा रही एक युवती को युवक जबरन अपने घर ले गया। शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म किया। मगर बाद में शादी से इन्कार दिया। पुलिस ने युवती की मां की ओर से आरोपी और उसके माता, पिता, भाई पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शादी करने का झांसा देकर युवक ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवती से छह महीने तक कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने दो-तीन बार अपने घर ले जाकर भी दुष्कर्म किया। उसके माता-पिता ने आरोपी से शादी कराने का आश्वासन युवती को दिया।
बीती 29 सितंबर को आरोपी ने युवती को गन्ने के खेत में बुलाकर दुष्कर्म किया। मौके पर साथियों के साथ पहुंचे युवती के भाई ने जब बहन को साथ ले जाने की कोशिश की तो आरोपी युवक परिजनों की मदद से युवती को अपने साथ जबरन घर ले गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की मां की ओर से अमित कुमार, उसके पिता गेंदनलाल, मां मीना, भाई उपेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।