फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी से छेड़खानी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की। नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और फिर वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री घर में नहा रही थी। तभी आरोपी दीपक ने नहाते वक्त वीडियो बना लिया। इसके बाद वह गंदे मेसेज करने लगा। बेटी पर मिलने का दबाव बनाने लगा। 27 जून की रात को उसने किशोरी को बुलाया, लेकिन वह नहीं गई। इस पर उसके भाई को मारने की धमकी दी। अगले दिन युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
किशोरी के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी दीपक के परिवार वाले भी आ गए। जब उनसे शिकायत की तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज करने लगे। इसके बाद किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर थाना जहानाबाद में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक, उसकी मां और पिता के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, छेड़खानी खी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें