फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेमी के घर रह रही युवती, परिजनों ने लगाया बंधक बनाने का आरोप

Mon, 11 Mar 2024 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एक युवती अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। वह एक सप्ताह से वहीं रह रही है। युवती के पिता ने युवक और उसके परिजनों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती सप्ताहभर से अपने प्रेमी के घर रह रही है। बिना निकाह साथ रहने की शिकायत पुलिस से की गई। युवती के परिजनों ने युवक और उसके घरवालों पर पुत्री को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि युवती और युवक दोनों बालिग हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती का प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय युवक से चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और निकाह करना चाहते हैं। युवक के घरवालों ने तो निकाह के लिए हामी भर दी, लेकिन युवती परिजन तैयार नहीं हुए। घरवालों के राजी न होने पर युवती एक सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी के घर चली गई। 

युवती के पिता ने युवती को घर वापस लाने का प्रयास किया। युवती ने पिता से अपने प्रेमी के साथ रहने और निकाह की बात भी कह दी। उधर, प्रेमी के घरवाले युवती को अपने घर में रख रहे। उधर, युवती के पिता ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर युवक और उसके घरवालों पर पुत्री को अपने घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। सच्चाई जानने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें