एक आरोपी ने युवती को घर छोड़ा और भाग गया
परिजनों ने पुत्री की तलाश शुरू की, तभी एक आरोपी उसकी पुत्री को घर लाकर छोड़ने के बाद भाग गया। पुत्री ने पूरे मामले की जानकारी दी। बदनामी होने के डर से प्राथमिकी दर्ज कराने में संकोच किया। बाद में महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया। उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली जाकर मामले की नामजद तहरीर दी।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव धीरट निवासी हरिओम, शोभित कुमार, ओम देव और नितेश कुमार को नामजद किया गया है। नितेश को छोड़कर बाकी तीनों आरोपी सगे भाई हैं। कोतवाल ने यह भी बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी गई, लेकिन वे भाग गए।