घुंघचाई। छत से नीचे उतर रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलडिया भूप सिंह निवासी सुहानी देवी (12) रविवार रात करीब दस बजे छत पर थी। इसी दौरान जब सुहानी किसी काम से नीचे आ रही थी, तभी सीढ़ियों के पास छिपे बैठे सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही बालिका ने चीख-पुकार मचाई। जिससे परिजन मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर खलबली मच गई। घबराए परिजन उसको उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही बालिका ने दम तोड़ दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद